About us
Our beginning:
डीएवी नन्दराज पब्लिक स्कूल, रांची के प्रधान श्रीमान् प्रेम प्रकाश आर्य जी की प्रेरणा से वर्ष 2022 में चन्द्रदेव आर्य ने आधुनिक सह वैदिक शिक्षा देने की आवासीय व्यवस्था की योजना बनाई। विद्यालय प्रबंधन, आर्य समाजों और भद्र जनों के सहयोग से 11 बालिकाओं के साथ उनके यज्ञोपवीत और वेदारम्भ संस्कार के द्वारा 13 अप्रैल से प्रथम सत्र की शुरुआत की गयी।
Mission:
गुरुकुलीय सह आधुनिक शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाहरी संस्कृति और हानिकारक विचारों से दूर रख उनके व्यक्तित्व का उचित विकास, अच्छे स्वभाव, स्वास्थ्य और चरित्र निर्माण करना है। हमारा प्रयास है की उनके अज्ञान दूर कर उन्हें अंधविश्वासों, संस्कृति की रक्षा और वैदिक धर्म के प्रति दृढ़ बना सकें। उन्हें विद्यालय के अंदर आधुनिक सह वैदिक शिक्षा दी जाती है ताकि वे कार्य जगत में सब प्रकार से समर्थ बनें साथ ही साथ आर्य समाज और वैदिक धर्म के सजग प्रहरी बनें।
Vission:
वैदिक संस्कृति और मूल्यों का समावेश और प्रचार ।
आर्य समाज के सिद्धांतों के सजग रक्षक और प्रचारक का निर्माण।
महर्षि दयानन्द के शिक्षाओं के पालक का निर्माण।
अंधविश्वास, अविद्या, कुरीतियों को दूर करना।
सभी के शारीरिक, आध्यात्मिक और सामाजिक भलाई को बढ़ावा देना।
प्रेम, धार्मिकता और न्याय को मन में बैठाना।